गेहूं की फसल में पहला पानी सबसे निर्णायक माना जाता है। किसान सही पोषण दे दें तो पूरा सीजन फसल घनी, हरी और दोगुनी पैदावार देने की क्षमता बना लेती है। इसी वजह से आज किसानों के बीच एक नई तकनीक तेजी से वायरल हो रही है—पहले पानी पर दो ऐसी खादें डालने की, जिनके बाद खेत में कल्लों की बारिश होने लगती है। कई किसानों ने दावा किया है कि इस फॉर्मूले से खेत DAP और यूरिया पर निर्भर ही नहीं रहता।
पहले पानी पर सही पोषण देने से जड़ों का विकास तेज होता है, कल्ले तेजी से निकलते हैं और गेहूं की फसल कम दिनों में मजबूत खड़ी हो जाती है। आइए जानते हैं वे कौन-सी दो खादें हैं जो किसान DAP-यूरिया छोड़कर अपना रहे हैं।
कैल्शियम नाइट्रेट – तुरंत हरा, तुरंत विकास
पहली खाद जो गेहूं के पहले पानी पर सबसे प्रभावी मानी जा रही है, वह है कैल्शियम नाइट्रेट। यह जड़ों को बेहद तेज़ी से मजबूती देता है और पौधे की शुरुआती ग्रोथ को रॉकेट की तरह बढ़ा देता है। इसके उपयोग से:
यह भी पढ़े : Aaj Ka Sarso Ka Bhav : मंडियों में सरसों का बड़ा उलटफेर — किसानों के लिए आज का बाजार रिपोर्ट ज़रूर पढ़ें

- नई कल्ले जल्दी निकलते हैं
- पौधा हल्का नहीं रहता, जल्दी मोटा होता है
- पत्तियों में पीतापन कम होता है
किसानों ने रिपोर्ट किया है कि कैल्शियम नाइट्रेट डालने के बाद फसल 3–4 दिनों में ही हरी और चमकदार नजर आने लगती है।
पोटाशिक नाइट्रोजन – कल्लों की मशीन
दूसरी खाद जिसे पहले पानी में मिलाकर डालना बेहद दमदार साबित होता है, वह है पोटाशिक नाइट्रोजन आधारित उर्वरक।यह पौधे में:
- कोशिकाओं की मजबूती बढ़ाता है
- कल्ले निकलने की गति दोगुनी करता है
- ठंड और रोगों से सुरक्षा देता है
कई शोधों में पाया गया है कि जिन खेतों में पोटाशिक नाइट्रोजन पहले पानी पर दिया गया, वहाँ प्रति पौधा कल्लों की संख्या काफी अधिक दर्ज की गई।
DAP-यूरिया क्यों हो रहे पीछे?
किसानों का कहना है कि DAP और यूरिया पहले पानी पर धीमा असर देते हैं। जबकि कैल्शियम नाइट्रेट + पोटाशिक नाइट्रोजन तुरंत घुलकर जड़ों में पहुंचते हैं और नाइट्रोजन का “जल्दी असर” दिखाते हैं इसके अलावा पौधों को संतुलित पोषण देते हैं और फसल को ज्यादा ऊर्जावान और कल्लेदार बनाते हैं इसी वजह से कई किसान इन दोनों खादों को “पहले पानी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन” मान रहे हैं।
खेत में क्या बदलाव दिखता है?
पहले पानी पर ये दो खादें डालने वाले किसानों को खेत में ऐसे बदलाव देखने को मिले:
- खेत एकसमान हरा
- कल्लों की संख्या दोगुनी
- पौधे मोटे और मजबूत
- पत्तियों में चमक
- शुरुआती विकास बहुत तेज
इसका सीधा असर आगे चलकर गेहूं की पैदावार पर पड़ता है। और अंत में गेहूं की फसल में पैदावार आपको काफी अच्छी देखने को मिलेगी ऐसे में यदि कोई किसान भाई यहां पर बताई गई खाद का प्रयोग करता है हालांकि आपको ध्यान यह रखना है कि इन खाद का प्रयोग सही समय पर करना है सही मात्रा में करना है जिसके बाद आपको दोगुना मुनाफा का देखने को मिलेगा।